तड़के बारिश से राहत मिली दिन में धूप ने तापमान बढ़ाया
हरिद्वार, जून 13 -- धर्मनगरी में तड़के बारिश होने के बाद सुबह के समय गर्मी का अहसास कम रहा। बारिश के बाद दोपहर तक लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि दोपहर को धूप निकलने के बाद गर्मी बढ़ गई। साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई। शनिवार को आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा था। शनिवार को न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री और अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। हालांकि तड़के चार बजे के करीब बारिश होने से सुबह के समय मौसम में ठंडक बनी रही। यह भी पढ़ें- आज भी सताएगा मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश का अलर्ट सुबह से दोपहर तक आसमान में बादल छाने की वजह से धूप न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.