तड़के तेज हवाओं से गिरा नीम का पेड़, आधा दर्जन लोग दबे
गोंडा, जून 9 -- करनैलगंज, संवाददाता। सकरौरा ग्रामीण के मजरा कुन्नूपुरवा में मंगलवार तड़के अचानक बिगड़े मौसम, तेज हवाओं और बूंदाबांदी के बीच दशकों पुराना एक विशालकाय नीम का पेड़ लोगों के टीनशेड और छप्परनुमा घरों पर काल बनकर गिर पड़ा। गहरी नींद में सो रहे तीन परिवारों के मकान पल भर में मलबे में तब्दील हो गए। हादसे में करीब आधा दर्जन लोग मलबे के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की तत्परता से सभी को मलबे से बाहर निकाल लिया गया। इनमें तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। एसडीएम नेहा मिश्रा ने नुकसान का जायजा लेकर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है。 यह भी पढ़ें- आंधी में नीम का विशाल पेड़ घर पर गिरा, आधा दर्जन लोग दबेहादसे का विवरण जानकारी के अनुसार मंगलवार तड़के जब पूरा गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.