हाथरस, जून 30 -- हाथरस। देर से ही सही मानसून जिले में दस्तक देता नजर आ रहा है। सोमवार को तड़के और शाम को हुई बारिश से मौसम सुहाना रहा और लोगों को गर्मी से राहत मिलीं, लेकिन पूरे दिन गर्मी के तेवर काफी ज्यादा प्रचंड बने रहे। दिन में सूरज की तपिश और के चलते लोग बेहाल दिखाई दिए। दोपहर में बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री व और न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देश के कई राज्यों में मानसून दस्तक दे चुका है। जिसके बाद से ही झमाझम बारिश का सिलसिला शुरु हो गया है, लेकिन अभी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त बनी हुई है। जिसके चलते जिले में गर्मी के तेवर काफी प्रचंड बने हुए हैं। लेकिन सोमवार तड़के अचानक से मौसम ने करवट बदल ली। यह भी पढ़ें- उमस भरी गर्मी ने जनमानस को किया बेहाल तड़के बारिश का असर तड़के तीन ...