तट रक्षक बल ने क्षतिग्रस्त नाव से सात लोगों को बचाया
नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात के कच्छ जिले में जखाऊ तट के पास एक क्षतिग्रस्त नाव से चालक दल के सात सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया। बल ने शनिवार को बताया कि बचाव अभियान शुक्रवार को चलाया गया था और सभी सात सदस्यों को शनिवार को सुरक्षित हालत में गुजरात के जखाऊ बंदरगाह लाया गया। एक्स पर पोस्ट में बल ने बताया कि जखाऊ से करीब 32 समुद्री मील पश्चिम में मौजूद मछली पकड़ने वाली नाव परमेश्वरी से संकट का संदेश मिलने के बाद तटरक्षक पोत अपूर्वा को मौके पर भेजा गया। नाव के बाहरी ढांचे को नुकसान पहुंचा था और उसके इंजन वाले हिस्से में पानी भर रहा था। प्रतिकूल मौसम के बावजूद भारतीय तटरक्षक बल की टीम ने अभियान चलाकर नाव पर सवार सभी सात चालक दल सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.