तटीय गांवों में मंडराया बाढ़ का खतरा
उरई, सितम्बर 5 -- कुसमिलिया, संवाददाता। मध्यप्रदेश में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण माताटीला और राजघाट बांध एक बार फिर पूरी तरह लबालब हो गए हैं। बांधों का जलस्तर संतुलित करने के लिए शुक्रवार को बेतवा नदी में भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया, जिससे नदी उफान पर आ गई है। बीते 24 घंटे के भीतर बेतवा के जलस्तर में दो मीटर की तीव्र वृद्धि दर्ज की गई है। शनिवार दोपहर तक डकोर क्षेत्र में बेतवा नदी का जलस्तर 115.700 मीटर दर्ज किया गया। हालांकि, यह वर्तमान में खतरे के निशान 122.00 मीटर से लगभग छह मीटर नीचे है, लेकिन लगातार हो रही बढ़ोतरी से तटीय व निचले इलाकों में पानी घुसना शुरू हो गया है। जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों की रातें दहशत में कट रही हैं। लोग रात-भर जागकर पानी के बहाव और स्तर पर नजर बनाए हुए हैं। यह भी पढ़ें- Jh...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.