तटीय इलाकों को राहत, घटने लगा गंगा-यमुना का जलस्तर
प्रयागराज, जुलाई 15 -- प्रयागराज। गंगा और यमुना के जलस्तर में गिरावट शुरू होने से तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है। फाफामऊ में गंगा का जलस्तर आठ सेंटीमीटर घटकर 76.62 मीटर दर्ज किया गया। वहीं छतनाग में गंगा का जलस्तर 16 सेंटीमीटर घटकर 73.14 मीटर और नैनी में यमुना का जलस्तर 16 सेंटीमीटर घटकर 73.50 मीटर दर्ज किया गया है। जलस्तर में गिरावट से फिलहाल बाढ़ की आशंका से जूझ रहे तटीय क्षेत्रों को राहत मिली है। सिंचाई विभाग (बाढ़ प्रखंड) के इंजीनियरों का कहना है कि गंगा और यमुना के प्रवाह क्षेत्र में बारिश रुकने से राहत मिली है, लेकिन आने वाले दिनों में गंगा का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना जताई गई है। यह भी पढ़ें- सुबह तेजी से बढ़ीं, रात में घटने लगीं गंगा-यमुना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.