तटवर्ती गांवों के लोगों की धुकधुकी बढ़ी
आजमगढ़, सितम्बर 7 -- लाटघाट, हिंदुस्तान संवाद। सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तरी छोर से होकर बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। नदी का पानी अब तटवर्ती गांवों की ओर फैलने लगा है। बदरहुआ और डिघिया गेज पर घाघरा का जलस्तर खतरा बिंदु से ऊपर पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। कई संपर्क मार्गों पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित हो गया है। घाघरा का जलस्तर करीब 12 दिनों से लगातार बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में डिघिया गेज पर पांच और बदरहुआ गेज पर आठ सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। डिघिया में नदी खतरा बिंदु से 79 सेंटीमीटर और बदरहुआ में 21 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। जलस्तर बढ़ने से देवारा खास राजा, चक्की हाजीपुर, बांका, बूढ़नपट्टी, साहडीह, सोनौरा, देवारा इस्माइलपुर और रोशनगंज सहित कई गांवों का आवागमन प्रभावित ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.