तटरक्षक बल ने कर्नाटक तट के पास 6 मछुआरों को बचाया
नई दिल्ली, जून 30 -- समुद्र में खराब हालात की वजह से नौका में भर गया था पानी तटरक्षक बल ने चुनौतीपूर्ण हालात में चलाया बचाव अभियान
चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान नई दिल्ली, एजेंसी। कर्नाटक तट के पास चुनौतीपूर्ण समुद्री खोज एवं बचाव अभियान के दौरान भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने छह मछुआरों को सुरक्षित बचा लिया। उनकी मछली पकड़ने वाली नौका समुद्र में खराब हालात के कारण गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई थी और उसमें पानी भर गया था। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विशेष बचाव तकनीक का उपयोग अधिकारियों ने बताया कि भारतीय मछली पकड़ने वाली नौका 'मंजू माता' के सभी छह चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया। उन्हें समुद्र की बेहद मुश्किल परिस्थितियों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए 'रिमोट-संचालित लाइफबॉय' की मदद से बचाया गया।
संकट में सहायता आई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.