तटबंध से सुरक्षित होगी बुल्लावाला की आबादी
रिषिकेष, जून 4 -- सुसवा नदी से बरसात में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए सिंचाई विभाग चार करोड़ 97 लाख रुपये की लागत से तटबंध का निर्माण कर रहा है। यह पुश्ता बनने से हर साल बरसात में सुसवा नदी के रौद्र रूप को देख सहम जाने वाले लोगों को इससे राहत की उम्मीद जगी है। स्थानीय सभासद रियासत अली ने बताया कि तटबंध निर्माण में गुणवत्ता की कमी न हो, इसके लिए न सिर्फ वह, बल्कि स्थानीय लोग भी निर्माण कार्यों की नियमित रूप से निगरानी कर रहे हैं। वहीं, विधायक बृजभूषण गैरोला ने बताया कि बरसात में नदी में अत्याधिक पानी आने की वजह से भू-कटाव और आबादी क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बना रहता था, जिसके चलते उन्होंने लोगों की जानमाल की सुरक्षा के लिए यह कार्य स्वीकृत कराया। यह भी पढ़ें- डीएम ने अराजी सुबाइन तटबंध का किया निरीक्षण एएई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.