भागलपुर, मार्च 17 -- राघोपुर-काजीकौरैया बांध पुनर्निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले सोमवार को एक शिष्टमंडल डीएम कार्यालय भागलपुर पहुंचा, जहां राघोपुर-काजीकौरैया तटबंध मरम्मत कार्य को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे बिन्देश्वरी मंडल ने बताया कि अगर शीघ्र तटबंध कार्य शुरू नहीं किया गया तो हमलोग उग्र आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे। जिसकी सारी जिमेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर राजेश कुमार, अरविंद यादव आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...