चम्पावत, मार्च 24 -- टनकपुर शारदा नदी में तटबंध बनाने के लिए 4.63 करोड़ रुपये की धनराशि मिली है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि सीएम धामी ने 11.59 करोड़ रुपये से शारदा तटबंध बनाने की घोषण की है। जिसे प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। बताया कि पहली किस्त के रूप में 4.63 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि शारदा तटबंध बनने से चिलियाघोल और 28 हेक्टेयर भूमि को बाढ़ से बचाया जा सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.