फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 2 -- फर्रुखाबाद। तटबंध बनाओ जन संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की ओर से गंगापार को बाढ़ की विभीषिका से बचाने को तटबंध बनाये जाने को मुहिम जारी है। सोमवार को पदाधिकारियों ने नगर मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि जनपद में प्रतिवर्ष गंगा की भीषण बाढ़ से सैकड़ों गांव बर्बाद हो जाते हैं। इसका स्थायी समाधान निकलना चाहिए। कटरी धर्मपुर और कटरी भीमपुर में लगातार हो रहे कटान को लेकर भी समस्या बतायी गयी। पदाधिकारियों ने कहा कि सिंचाई विभाग की ओर से जल्द व्यवस्था की जाये जिससे कि गंगा से जिन गांव में कटान हो रहा है वहां पर कटान रोका जा सके। इस दौरान जानकारी दी गयी कि 11 फरवरी से जिले की सीमा कड़हर से लेकर अटैना घाट तटबंध बनाने के समर्थन में पदयात्रा निकाली जाएगी। भइयन मिश्रा, महेंद्र सिंह, कप्तान सिंह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.