कुशीनगर, अगस्त 31 -- : कुशीनगर। जलस्तर बढ़ने का असर छितौनी तटबंध पर भी दिखाई देने लगा है। भैसहा गेज पर चेतावनी बिंदु से ऊपर बह रही नदी के कारण तटबंध के आसपास के संवेदनशील स्थानों पर पानी का दबाव बढ़ गया है। बाढ़ खंड की टीमें लगातार तटबंध का निरीक्षण कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि अभी किसी तरह की चिंता की स्थिति नहीं है, लेकिन नदी के डिस्चार्ज में और बढ़ोतरी होने की संभावना को देखते हुए सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जा रही है। एसडीओ बाढ़ खंड संजय गौंड ने बताया कि नदी का डिस्चार्ज बढ़ रहा है, जिससे संवेदनशील स्थानों पर नदी का दबाव बढ़ा है। यह भी पढ़ें- तिब्बत से फिर आया पानी, उफान पर गंडक, रेता में बाढ़ का खतरा हालांकि छितौनी तटबंध के सभी ठोकर और स्पर सुरक्षित हैं। विभागीय टीम लगातार निगरानी कर रही है। यह भी पढ़ें- Bagaha New...