बिजनौर, जुलाई 24 -- गंगा नदी पर मध्य गंगा निर्माण खंड-5 की ओर से बनाए जा रहे रावली तटबंध के निर्माण कार्य को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महासचिव मुनीष त्यागी ने सीएम को भेजे शिकायती पत्र में निर्माण कार्य में अनियमितताओं और तकनीकी मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए शासन से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि गंगा नदी में इस वर्ष बाढ़ का दबाव बढ़ा तो कमजोर निर्माण के कारण रावली तटबंध दोबारा क्षतिग्रस्त हो सकता है। इसके अलावा उन्होंने पूरे निर्माण कार्य की दोबारा पैमाइश (मापन) कराने और यदि किसी प्रकार की वित्तीय या तकनीकी अनियमितता सामने आती है तो दोषी अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। यह भी पढ़ें- गंगा कटान रोधी कार्य में ठेकेदार पर आरोप, जांच की ...