तटबंध टूटा तो छह फीट पानी में डूबेगा हस्तमौली
रुडकी, अगस्त 18 -- लक्सर, संवाददाता। हस्तमौली गांव के ग्रामीणों ने सोलानी नदी के बढ़ते जलस्तर और कमजोर हो चुके तटबंध को लेकर चिंता जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि सोलानी नदी का पानी गांव से करीब 10 फीट ऊपर बह रहा है। वहीं नदी के तटबंध की चौड़ाई घटकर महज चार मीटर रह गई है। ऐसे में तटबंध टूटने की स्थिति में पूरा हस्तमौली गांव करीब छह फीट पानी में डूब सकता है। ग्रामीणों ने सुखवत, तेजेंद्र नें बताया कि तटबंध की स्थिति को लेकर कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सूचना दी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। यह भी पढ़ें- Roorki News: सोलानी नदी का तटबंध चार जगह कमजोर यह भी पढ़ें- लक्सर में सोलानी नदी ने दो स्थानों पर किया कटव, ग्रामीणों में हड़कंप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.