गोरखपुर, अप्रैल 29 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह ने मंगलवार को राप्ती नदी के पनघटिया-करमैनी तटबंध पर कोनी एवं चकदहा कटान स्थलों का सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान विधायक ने बाढ बचाव कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं मजबूती का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप, पूर्ण पारदर्शिता के साथ एवं तय समय सीमा में पूरे किए जाएं, ताकि क्षेत्रीय जनता को सुरक्षित और स्थायी लाभ मिल सके।इस मौके पर मौजूद सहायक अभियंता विभूति नारायण एवं अवर अभियंता रामअशीष यादव ने परियोजना का मानचित्र प्रस्तुत करते हुए विधायक को आश्वस्त किया क...