तटबंधों की निगरानी को लेकर हुई बैठक, लिए गए कई निर्णय
गोरखपुर, जून 2 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शासन के निर्देश पर नगर पंचायत गोला में सोमवार को सिंचाई विभाग व राजस्व टीम के अधिकारियों की एक आवश्यक बैठक हुई। इसमें सरयू नदी के तटबंध की सुरक्षा, सर्पदंश, नदी में डूबने से होने वाली मृत्यु, नाव दुर्घटना, बाढ़ से बचाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें समिति द्वारा यह निर्णय लिया गया कि तटबंध की सतत निगरानी किया जाएगा। नदी के बहाव क्षेत्र में उतार चढ़ाव की दृष्टि से तट बंध की सुरक्षा, बाढ़ सुरक्षा हेतु मिट्टी भरी बोरियां, गिट्टी, नायलॉन की क्रेट उपलब्ध रहना चाहिए। बैठक में सिंचाई विभाग के जेई अमित कुमार वर्मा, सत्यप्रकाश कुमार, अरुण कुमार लेखपाल संजय तिवारी, आकाश, रंजीत, सभासद श्रवण कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- तटबंधों पर करोड़ों खर्च, फिर भी बाढ़ का डर बरकरार
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.