तजाकिस्तान में पदक जीतने पर प्रीति पटेल सम्मान
वाराणसी, जून 18 -- लोहता (वाराणसी)। तजाकिस्तान में कुराश प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर प्रीति पटेल का भाजपा जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल ने स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वह उनके मथुरापुर (भरथरा) स्थित आवास पर पहुंचे। उन्हें अंगवस्त्रम् ओढ़ाकर उन्होंने उनका सम्मान किया। कहा कि बिटिया ने देश का नाम रोशन किया। संजीव सिंह गौतम, ओमप्रकाश, अभिषेक त्रिपाठी, शिवशंकर पटेल, सुमित और डॉ. राजेश पटेल सहित कई लोग मौजूद रहे। बता दें कि दुशांबे (तजाकिस्तान) में 11 से 15 जून तक कुराश प्रतियोगिता हुई। प्रीति ने 48 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक जीता। वह सजोई गांव (जंसा) के अखाड़े में अभ्यास करती हैं। यह भी पढ़ें- नेपाल में भारतीय कबड्डी टीम का शानदार प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.