मधुबनी, मार्च 11 -- झंझारपुर/मधेपुर। मधेपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी चौक के पास बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने सोमवार शाम अचानक तूल पकड़ लिया। देखते ही देखते दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें दोनों ओर से सात लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद परिजनों ने सभी घायलों को इलाज के लिए मधेपुर पीएचसी पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल मो. साबिर को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इस घटना में घायल अन्य लोगों में मो. खुर्शीद (30), ताहिरा खातून (56), गुलशन प्रवीण (50), मो. जफीर (65), रुकसाना खातून (38) तथा मो. इरशाद (32) शामिल हैं। सूचना मिलने पर मधेपुर थाना के एसआई कंचन कुमार सिंह, एसआई जोगेंद्र कुमार सिंह और एएसआई विकास कुमार सिंह मौके पर पहुंचे तथा लोगों को शांत कर स्थिति को नियंत्रित किया। एसएचओ विश्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.