फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 10 -- शमसाबाद। उधार दी कोल्ड ड्रिंक के रुपये का तगादा करने गए सब डीलर के साथ मारपीट कर दी गई। इसमें पुलिस से शिकायत की गई है। नगर पंचायत के मोहल्ला अलेपुर निवासी एक व्यक्ति ने थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। बताया कि वह सुबह करीब 11 बजे अपने उधार कोल्ड ड्रिंक के Rs.50000 मांगने आरोपियों के पास गया था। इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। साथ में छोटा भाई भी था जब उसने बचाया तो उसके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी । घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.