जमशेदपुर, जून 29 -- ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने महाराष्ट्र सरकार की ओर से प्रस्तावित तख्त हजूर साहिब विधेयक के मसौदे को स्थगित होने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं और चिंताओं का सम्मान करने वाला सकारात्मक कदम है। सतनाम सिंह गंभीर ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आभार जताते हुए कहा कि सभी हितधारकों की समिति बनाकर व्यापक विचार-विमर्श के बाद ही विधेयक पर आगे बढ़ने का आश्वासन सराहनीय है। सरकार के इस दृष्टिकोण से सिख समुदाय का विश्वास मजबूत हुआ है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हो या मंत्री अकाल तख्त के आगे क्यों झुकते हैं सब, आखिर क्या है इसकी ताकत? यह भी पढ़ें- पंजाब: सभी सिख विधायक, मंत्री आज अकाल तख्त के सामने होंगे पेश यह भी पढ़ें- 95 विधायक फिर भी पंजा...