तखत पर सोने को लेकर भाइयों में झगड़ा, ईंट से कई वार कर बड़े ने छोटे का किया कत्ल
संवाददाता, अक्टूबर 22 -- कानपुर, संवाददाता। दशहरा का मेला देखकर लौटे दो भाइयों के बीच तखत पर सोने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान बड़े भाई ने नशे की हालत में छोटे भाई के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद खुद सोने चला गया। बुधवार की सुबह आरोपित ने बुआ के बेटे पर मकान के विवाद में भाई की हत्या करने का आरोप लगाकर परिजन को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसी कैमरे की फुटेज देखी तो घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। दर्शनपुरवा निवासी 35 वर्षीय शिवकुमार कश्यप हलवाई थे। उनके परिवार में बड़ा भाई सतीश और पांच शादीशुदा बहन हैं। परिजन ने बताया कि दोनों भाई एक साथ रहते थे। दोनों नशे के लती थे। अक्सर दोनों आपस में झगड़ा करते थे। बुधवार सुबह सतीश ने बहन को फोन कर भाई शिव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.