मुरादाबाद, मार्च 8 -- कुंदरकी। थाना क्षेत्र के गांव तखतपुर में रविवार सुबह एक युवक पर धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। बीच-बचाव करने पहुंचे पिता के साथ भी मारपीट की गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव तखतपुर निवासी धर्मपाल ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बताया कि रविवार सुबह करीब 11:30 बजे उनका पुत्र सेनकी गांव के चौराहे से किसी काम से घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में पहले से मौजूद गांव के ही नेमवीर पुत्र वीर सहाय, अजय उर्फ बंटू पुत्र मुनेश, अनुभव उर्फ अभिषेक पुत्र देवेंद्र सिंह, रजत पुत्र अर्जुन और रवि पुत्र अर्जुन सिंह ने उसे घेर लिया। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए सेनकी पर धारदार हथियारों और लाठी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.