तक्षशिला पब्लिक स्कूल में सैन्य शौर्य का प्रदर्शन
शाहजहांपुर, जुलाई 31 -- शाहजहांपुर। कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर तक्षशिला पब्लिक स्कूल में चौथी गोरखा राइफल्स की चौथी बटालियन द्वारा प्रेरक सैन्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कर्नल अमित दिलीप वारंग ने ऑपरेशन विजय में भारतीय सेना के साहस, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता पर प्रकाश डालते हुए छात्रों से लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहने का आह्वान किया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को आतंकवाद के विरुद्ध सटीक कार्रवाई बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और ब्रह्मलीन संत श्री त्यागी जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। सेना की टुकड़ी ने मार्शल आर्ट का प्रदर्शन भी किया। इस दौरान विद्यालय निदेशक राजकुमार खंडेलवाल, अरुण खंडेलवाल, प्रधानाचार्य प्रखर खंडेलवाल, उप-प्रधानाचार्य केसी जोशी, ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.