शाहजहांपुर, फरवरी 7 -- तक्षशिला पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने मां सरस्वती और त्यागी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने तिलक और पुष्पगुच्छ भेंट कर अपने सीनियर छात्रों का स्वागत किया और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भावभीनी विदाई दी। नृत्य और गीत प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। इस दौरान कक्षा 12 के विद्यार्थियों को विभिन्न टाइटल दिए गए। वैभव बाजपेई को मिस्टर फेयरवेल और अक्षिता अग्निहोत्री को मिस फेयरवेल चुना गया। स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिताब शताक्षी मिश्रा को दिया गया। निदेशक अरुण खंडेलवाल और प्रधानाचार्य प्रखर खंडेलवाल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य ...