पीलीभीत, मई 29 -- शाहजहांपुर। तक्षशिला पब्लिक स्कूल में आयोजित समर कैंप में बच्चों ने रचनात्मक, मनोरंजक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैंप में केजी व प्री-प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों ने फन जोन, ओल्ड गेम्स, फायरलेस कुकिंग, स्विमिंग, डांस और फिटनेस विद फन जैसी गतिविधियों का आनंद लिया। फायरलेस कुकिंग के जरिए बच्चों ने स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन बनाना सीखा, वहीं खेल-खेल में फिट रहने का महत्व भी समझाया गया। समर कैंप का मुख्य आकर्षण ब्लू हेवन वाटर पार्क भ्रमण रहा। बच्चों ने अध्यापिकाओं के साथ वाटर राइड्स, स्विमिंग पूल और विभिन्न जल गतिविधियों में जमकर मस्ती की। बच्चों की खिलखिलाहट से पूरा वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा।विद्यालय यह भी पढ़ें- तक्षशिला पब्लिक स्कूल के समर कैंप में बच्चों ने किया खूब आनंद की प्रबंध समिति सदस्या श्रीमती...