अंबेडकर नगर, मार्च 17 -- अम्बेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका के जौहरडीह स्थित तक्षशिला रूट पर समय से कूड़े की उठान नहीं की जाती है। यहां मार्ग में कूड़े को एकत्र कर छोड़ दिया जाता है। ऐसे में यह कूड़ा वाहनों के आवागमन पर फिर बिखर जाता है। जब स्कूल के निकट कूड़े के निस्तारण का यह हाल है तो अन्य स्थानों पर कूड़ा जमा ही रहेगा। इससे लोगों को प्रदूषण का सामना करना पड़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...