तकिया के कवर बनाने की फैक्टरी में लगी आग
नोएडा, मई 14 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सेक्टर ईकोटेक-3 उद्योग केंद्र स्थित फैक्टरी में बुधवार की देर रात अचानक आग लग गई। आग फैक्टरी के प्रथम तल पर लगी थी। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि बुधवार रात करीब 2:30 बजे ईकोटेक तीन उद्योग केंद्र स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। आग की सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची थी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। फैक्टरी के प्रथम तल पर आग लगी थी। यह भी पढ़ें- रामनगर में शार्टसर्किट से प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी आग फैक्टरी में तकिया के कवर बनाने का काम किया जाता है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग से कोई जनहानि की सूचना नहीं है। घटना की जांच की जा रही है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.