तकादा करने पर दुकानदार के सहयोगी को पीटा
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 22 -- जेठवारा के सराय इंद्रावत का रहने वाला लालजी गुप्ता भद्रेश्वर इंटर कॉलेज के सामने पान और कोल्डड्रिंक की दुकान चलाता है। 19 मई की रात नौ बजे दो युवक कोल्डड्रिंग पीने पहुंचे तो लालजी के सहयोगी चंदन गुप्ता ने पिछले बकाए का तकादा कर लिया। इस पर दोनों ने चंदन को मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में लालजी गुप्ता ने जेठवारा के डेरवा निवासी जाकिर और नन्ना के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.