तकादा करने पर चाय दुकानदार को पीटने में प्राथमिकी
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 5 -- रुपये के लेनदेन के विवाद में एक चाय दुकानदार को बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सरखेलपुर निवासी बद्री प्रसाद पुष्पजीवी ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि सरखेलपुर पुल के पास उसकी चाय-पान की दुकान है। बबलू खान सरखेलपुर गांव निवासी छूट्टन का दामाद है। गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे वह दुकान पर आया। बबलू ने रुपये देने की बात को लेकर बद्री प्रसाद से गाली-गलौज की। इसके बाद लात-घूंसे, डंडे से पीटा। हमले में बद्री प्रसाद को गंभीर चोटें आई हैं। घायल अवस्था में इलाज के लिए सीएचसी पट्टी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर है। शोर सुनकर लोग दौड़े तो आरोपी बबलू खान जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर दिलीपपुर पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.