जमशेदपुर, जून 11 -- इससे पहले आशीष के परिजनों ने मंगलवार को टीएमएच परिसर में भी जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि उन्हें एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा गया, जिसमें भविष्य में किसी प्रकार का धरना-प्रदर्शन या मुआवजे की मांग नहीं करने की बात लिखी थी। इसपर परिजन और स्थानीय लोग भड़क उठे तथा अस्पताल परिसर में विरोध जताने लगे। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में बस्तीवासी और मृतक के रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। लोगों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। सूचना पाकर बिष्टूपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों को समझाया। यह भी पढ़ें- ट्यूबवेल पर नहाने गए एमबीबीएस डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत परिजनों को बताया गया कि अगर पोस्टमार्टम नही...