तकनीशियनों के भरोसे खड़ा कर दिया करोड़ों का बाजार
फतेहपुर, अगस्त 3 -- खागा। तहसील क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर नियमों से खिलवाड़ करते हुए लाखों- करोड़ों का बाज़ार खड़ा कर दिया गया है। क्षेत्र के अधिकांश अल्ट्रासाउंड सेंटर और पैथोलॉजी लैब बिना किसी योग्य विशेषज्ञ डॉक्टर के सीधे तकनीशियनों के भरोसे संचालित हो रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग की नाक के नीचे चल रहे इस अवैध कारोबार में मरीजों की जान के साथ सरेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि इन सेंटरों का संचालन करने वाले संचालक विभागीय छापामारी और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए कागजों में किसी विशेषज्ञ डॉक्टर, रेडियोलॉजिस्ट या पैथोलॉजिस्ट का नाम आगे कर देते हैं। पर्दे के पीछे सब कुछ तकनीशियनों द्वारा संभाला जाता है, जबकि नाम के सहारे सेंटर मालिक अपनी जेबें भरने में व्यस्त हैं। अस्पतालों और सेंटरों पर आने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.