नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- एक्सिस कॉलेजेज़ में विद्यार्थियों को केवल पाठ्यपुस्तकों और कक्षा तक सीमित शिक्षा देने के बजाय उन्हें भविष्य की तकनीकों, उद्योग की बदलती जरूरतों और समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी दिशा में संस्थान में एक ओर एटोस के सहयोग से 100 विद्यार्थियों के लिए क्लाउड कंप्यूटिंग प्रशिक्षण आयोजित किया गया, वहीं एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 के अवसर पर विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सेवा, अनुसंधान, नवाचार और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ा गया। एटोस के सहयोग से आयोजित क्लाउड कंप्यूटिंग प्रशिक्षण में बी.टेक. कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सूचना प्रौद्योगिकी के 100 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को क्लाउड आर्किटेक्चर, ...