भागलपुर, जनवरी 12 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (बीसीई) में सोमवार से कॉलेज में चार दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव उड़ान 4.0 की शुरुआत हो गई। कार्यक्रम का उद्घाटन और अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. राजू मूलचंद तुगनायत ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियां विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। खेल, जीवन में अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने और हार-जीत से ऊपर उठकर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी। संचालन खेल पदाधिकारी रोहित कुमार कर रहे थे। इस दौरान क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स सहित अनेक इनडोर एवं आउटडो...