तकनीक से गर्भाशय बचाने के बताए तरीके
कानपुर, मई 10 -- कानपुर। मातृत्व दिवस पर कानपुर ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनी सोसाइटी एवं हिस्टेरोस्कोपी सोसाइटी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में हिस्टेरोस्कोपी एवं प्रजनन प्रबंधन विषय पर सीएमई का आयोजन किया गया। अध्यक्ष डॉ. यूथिका शर्मा ने बताया कि इस दो दिवसीय कार्यशाला में 20 डॉक्टरों को प्रशिक्षण दिया गया। डॉ. मारुति सिन्हा ने मरीजों के प्रति संवेदनशीलता एवं गर्भाशय को बचाने की नवीन तकनीकों की जानकारी दी। डॉ. रेशमा निगम, डॉ. नीलम मिश्रा, डॉ. उषा गोयनका, डॉ. नीना गुप्ता मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- गर्भ में ही शिशु के हृदय रोगों की पहचान से जिंदगी बचाना आसान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.