रांची, दिसम्बर 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज का वार्षिक दिवस समारोह गुरुवार को मनाया गया। मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कॉलेज की समृद्ध विरासत की सराहना करते हुए कहा कि आज इसके अनेक पूर्ववर्ती छात्र समाज और सरकार में उच्च पदों पर कार्यरत हैं। उन्होंने छात्र समुदाय को कॉलेज की बड़ी पूंजी बताते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक जानकारी तो दे सकती है, लेकिन छात्र के जीवन को रूपांतरित करने का कार्य केवल शिक्षक ही कर सकता है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे 21वीं सदी के छात्रों के लिए मार्गदर्शक और समन्वयक की भूमिका निभाएं, जैसा कि नई शिक्षा नीति की परिकल्पना है। रांची जेसुइट सोसाइटी के प्रोविंशियल फादर अजीत खेस ने बताया कि संत जेवियर्स कॉलेज को विश्वविद्यालय (जेवियर विश्वविद्यालय) के रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.