देवघर, मार्च 27 -- जसीडीह। बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी), देवघर में तीन दिवसीय वार्षिक टेक्नो-कल्चरल उत्सव "उत्थान-2026" का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। 27 से 29 मार्च तक चलने वाले महोत्सव के पहले दिन परिसर में तकनीकी नवाचार, रचनात्मकता और सांस्कृतिक उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अतिथियों की भागीदारी रही, जिससे पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। मुख्य अतिथि उपायुक्त नमन प्रियेश लकरा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों को नवाचार, नेतृत्व और सृजनात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को प्रतिभा निखारने और भविष्य के लिए खुद को तैयार करने का बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं। इस अवसर पर संस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.