रांची, सितम्बर 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में बुधवार को 'ए मैनेजर्स गाइड टू कंप्यूटिंग प्रिंसिपल्स' पुस्तक का विमोचन किया गया। कुलपति प्रो. राजीव मनोहर ने विमोचन किया। डॉ. राहुल देव साह के मुख्य संपादन में तैयार इस पुस्तक में कंप्यूटिंग सिद्धांतों, डेटा प्रबंधन और तकनीकी स्वचालन की भूमिका को रेखांकित किया गया है। इसमें प्रबंधन के संदर्भ में तकनीकी बदलावों व डेटा आधारित कार्यप्रणाली पर विभिन्न शिक्षाविदों के अध्याय शामिल हैं। मौके पर डॉ नमिता सिंह, डॉ अभय कृष्ण सिंह और डॉ अनुपम कुमार उपस्थित थे。

पुस्तक का विमोचन रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में बुधवार को आधुनिक तकनीकी प्रणालियों, कंप्यूटिंग सिद्धांतों और प्रबंधन के बदलते स्वरूप पर केंद्र...