नई दिल्ली, मार्च 24 -- हर्ष वी पंत,प्रोफेसर, किंग्स कॉलेज लंदन इस समय जारी अमेरिका-ईरान जंग और रूस-यूक्रेन युद्ध आधुनिक युद्धों के बदलते चरित्र की झलक देते हैं। एक का लंबा और थका देने वाला घमासान धैर्य की परीक्षा लेने वाला है, तो दूसरे में तेज और कई तरह के दबावों का खुला प्रदर्शन दिख रहा है। हालांकि, इन दोनों युद्धों में जो एक बात आम है, वह यह कि तकनीकी विकास ने युद्धों को और ज्यादा जटिल व अप्रत्याशित बना दिया है। इनसे यह भी सुनिश्चित हुआ है कि युद्ध में अब निर्णायक जीत का दावा कोई नहीं कर सकता। उसकी जगह अनगिनत रूप में नतीजे सामने आने लगे हैं। इनमें जिद और समयानुकूल व्यवस्था व विस्तार देने में महारत से हासिल नतीजे अहम हो गए हैं। यूक्रेन 21वीं सदी के संघर्षों का प्रतीक बन गया है। उसका युद्धक्षेत्र किफायती और असरदार हथियारों से भरा पड़ा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.