नोएडा, अप्रैल 26 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। प्राथमिक विद्यालय छोटी मिलक में ईएमसीटी टीम ने कनिका खुराना के नेतृत्व में बच्चों के लिए एक विशेष स्क्रीन टाइम कार्यशाला आयोजित की गई। इसका उद्देश्य बच्चों को तकनीक (फोन-टीवी) के सही और संतुलित उपयोग के बारे में जागरूक करना था। संस्था की संस्थापक रश्मि पांडेय ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्क्रीन को पूरी तरह समाप्त करना नहीं, बल्कि बच्चों को जागरूक, जिम्मेदार और सजग डिजिटल उपयोगकर्ता बनाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...