आगरा, मार्च 28 -- आगरा कॉलेज के इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी संकाय में दो दिवसीय वार्षिक तकनीकी महोत्सव 'प्रज्वलन 2026' का शुभारंभ हुआ। महोत्सव में आगरा मंडल के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से सैकड़ों विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मकता और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि नीरज गुप्ता, विशिष्ट अतिथि डॉ. अरुणोदय वाजपेई और प्राचार्य प्रो. सीके गौतम द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। समन्वयक डॉ. यादवेंद्र शर्मा ने स्वागत उद्बोधन में महोत्सव की प्रासंगिकता और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। सहायक प्रोफेसर डॉ. अनुज कुमार पाराशर ने 'प्रज्वलन 2026' की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में 17 तकनीकी एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं जैसे रोबो रेस, कोडिंग कार्निवल और स्टार्ट-अप हीस्ट का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं के ...