तकनीक के नाम पर हजारों परिवारों की आजीविका से खिलवाड़ स्वीकार नहीं
कानपुर, जून 25 -- कानपुर देहात, संवाददाता। पंजीयन व्यवस्था के निजीकरण एवं पूर्ण ऑनलाइनकरण के विरोध में अधिवक्ता समिति अकबरपुर द्वारा 18 जून से चल रहे धरना कार्यक्रम में पहुंचकर जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ने अपना समर्थन दिया। इस दौरान अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ने कहाकि संपत्ति की रजिस्ट्री केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि नागरिकों के संवैधानिक, विधिक एवं संपत्ति संबंधी अधिकारों से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। इसे निजी हाथों में सौंपने अथवा निजी एजेंसियों पर निर्भर बनाने का कोई भी प्रयास आम जनता, अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टाम्प विक्रेताओं, मुंशियों तथा इस व्यवस्था से जुड़े हजारों परिवारों के हितों के प्रतिकूल है। प्रदेश में पहले से ही रोजगार के अवसर सीमित होते जा रहे हैं। ऐसे समय में यदि शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.