तकनीक के जरिए गणित पढ़ाने में दक्ष होंगे शिक्षक
सिद्धार्थ, सितम्बर 10 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। बेसिक स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों को विज्ञान एवं गणित की पढ़ाई से जोड़ने के लिए आरईसी फाउंडेशन के सामाजिक निगमित उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत यूनिसेड की ओर से शिक्षकों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बुधवार को चयनित 100 परिषदीय विद्यालयों के गणित शिक्षकों की दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ।कार्यशाला में बिहार के मोतिहारी से आए विषय विशेषज्ञ बाल्मीकि कुमार पांडेय ने शिक्षकों को गणित को सरल, सहज और प्रयोगात्मक बनाने के तरीके बताए। शिक्षकों को संख्या पद्धति, अबेकस से स्थानीय मान निकालने, जोड़, कोण, त्रिभुज, पाइथागोरस प्रमेय तथा क्षेत्रमिति से संबंधित आकृतियों के क्षेत्रफल और आयतन के सूत्र प्रयोग के माध्यम से समझाए गए। शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) और डिजिटल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.