तकनीक और डिजिटल खेती से बढ़ेगी किसानों की आय : मंत्री
मेरठ, अक्टूबर 3 -- शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस और रजत जयंती उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर गांधी जयंती के पावन पर्व पर महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय का मुख्य उद्देश्य ज्ञान, विज्ञान और आधुनिक तकनीकों को धरातल पर किसानों तक पहुंचाना होना चाहिए। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.