प्रयागराज, अप्रैल 7 -- प्रयागराज। ईसीसी के बायोफिजिक्स सेंटर में आयोजित 'इंडस्ट्री कनेक्ट' कार्यक्रम में जेनेरस ग्रुप के सीईओ डॉ. पीयूष सिंह ने विद्यार्थियों को स्टार्टअप की सफलता के सूत्र बताए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्टार्टअप के लिए विचार और उत्पाद स्पष्ट होना चाहिए तथा शुरुआती लागत कम रखनी चाहिए, जिससे आर्थिक सहयोग आसानी से मिल सके। डॉ. पीयूष ने कहा कि भविष्य में स्टार्टअप ही भारत की युवा शक्ति को बड़े स्तर पर रोजगार देंगे, इसलिए देश को सर्विस आधारित मॉडल से आगे बढ़कर तकनीक आधारित स्टार्टअप पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के लिए आमंत्रित किया और अपनी उद्यम यात्रा से प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.