तकनीक : एआई बताएगा शॉर्टकट, एंबुलेंस नहीं भटकेगी रास्ता
बागपत, मई 18 -- बागपत। सड़क हादसों के बाद इलाज तक पहुंचने में लगने वाला समय अब कम होगा। स्वास्थ्य और परिवहन विभाग मिलकर एआई, जीपीएस और लाइव मैपिंग आधारित ऐसा स्मार्ट इमरजेंसी सिस्टम तैयार कर रहे हैं, जिससे हादसे की सूचना मिलते ही सबसे नजदीकी सरकारी एंबुलेंस को अलर्ट मिलेगा। नेशनल हाईवे पर बने कट, सर्विस रोड और वैकल्पिक रास्तों की जीपीएस मैपिंग कर उन्हें डिजिटल सिस्टम में अपलोड किया जा रहा है। उद्देश्य यह है कि दुर्घटना पीड़ित को 'गोल्डन ऑवर' यानी पहले एक घंटे के अंदर इलाज मिल सके। नई व्यवस्था में पुलिस, ट्रॉमा सेंटर, एंबुलेंस और कंट्रोल रूम एक रीयल-टाइम नेटवर्क से जुड़ेंगे, जिससे राहत कार्य तेज और अधिक सटीक हो सकेगा। जनपद में अब इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम को तकनीक के सहारे और तेज बनाने की तैयारी चल रही है। यहां संचालित सरकारी एंबुलेंस को जीप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.