लखनऊ, मार्च 28 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता यूपी पुलिस के तकनीकी सेवाएं मुख्यालय को उत्कृष्ट कार्यप्रणाली व गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के लिए आईएसओ प्रमाण पत्र दिया गया है। एडीजी तकनीकी सेवाएं नवीन अरोड़ा के अनुसार मुख्यालय स्तर पर क्राइम एवं क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) के साफ्टवेयर संचालन व तकनीकी सहायता, उपकरणों की खरीद, उनके अनुरक्षण, पुलिस कार्मिकों को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ ही तकनीकों के एकीकरण तथा आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर का सुदृढ़ीकरण प्रभावी ढंग से किया जा रहा है। आईएसओ प्रमाण पत्र उत्तर प्रदेश पुलिस तथा तकनीकी सेवाएं मुख्यालय द्वारा जनसेवा, तकनीकी उन्नयन, नवाचार और आधुनिक पुलिसिंग के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.