तकनीकी सहायक के निधन पर जताया शोक
मिर्जापुर, जून 1 -- जिगना। क्षेत्र में तैनात तकनीकी सहायक राजेन्द्र प्रसाद वेणु के आकस्मिक निधन पर सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय विजयपुर में आयोजित शोक सभा में पांच मिनट मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। रविवार की रात दस बजे वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। मझवां क्षेत्र के निवासी राजेन्द्र प्रसाद वेणु क्षेत्र के गोपालपुर,भिलौरा,रसौली,बरी दुबे,सिकरा,बसंत पट्टी गांवों में तैनात थे। शोक जताने वालों में बीडीओ रामपाल,एडीओ कोआपरेटिव श्यामनारायण सिंह, वरिष्ठ आंकिक राजेन्द्र प्रसाद,तकनीकी सहायक संतोष सिंह,राम चरन पटेल,जयप्रकाश तिवारी,सुजीत कुमार आदि शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.