तकनीकी सहायक कृषि का मैनपुरी ट्रांसफर, रिलीव न करने का आदेश
बरेली, जून 3 -- बरेली। उपनिदेशक कृषि आफिस में तैनात तकनीकी सहायक मुनेंद्र कुमार सैनी का मैनपुरी तबादला हो गया है। उनकी डयूटी जनगणना में लगी है। सुपरवाइजर का कार्य देख रहे हैं। मुनेंद्र ने पत्र सौंपा तो नगर आयुक्त ने डीडी कृषि को जनगणना पूरी न होने तक मुनेंद्र को रिलीव न करने को निर्देश दिये हैं। गृह मंत्रालय का आदेश है, जिन कर्मचारियों की डयूटी जनगणना में लगी है उनका ट्रांसफर 31 मार्च 2027 तक नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद मुख्यालय ने तमाम कर्मचारियों के तबादले दूसरे जिलों में कर तत्काल प्रभाव से स्टेशन छोड़ने के निर्देश दिये हैं। इससे जनगणना में बाधा आएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.