तकनीकी सहायकों ने की मानदेय बढ़ाने की मांग
बस्ती, सितम्बर 22 -- बस्ती। मनरेगा तकनीकी सहायक एसोसिएशन बस्ती ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में तकनीकी सहायकों ने मानदेय को जूनियर इंजीनियर के समान करने की मांग की है। तकनीकी सहायकों ने कहा कि उनका कम से कम छह हजार रुपया भत्ता खर्च होता है। महंगाई बढ़ी है और मानदेय में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। यदि हमारी मांग को पूरा नहीं किया गया तो 28 सितम्बर को लखनऊ के इको गार्डन में धरना प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, महामंत्री श्यामचंद्र चौधरी आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- तकनीकी सहायकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी यह भी पढ़ें- मनरेगा तकनीकी सहायक एसोसिएशन ने सौंपा पत्रक यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: मानदेय बढ़ाने के लिए तकनीकी सहायकों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.